आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यार का इकरार

                
                                                         
                            ♥️प्यार का इकरार ♥️
                                                                 
                            
प्यार का इकरार करे तू,यही मेरी ख्वाहिश थी I
साथ हो हर जन्म में,बस इतनी सी गुज़ारिश थी II

तेरा हाथ थामे चलूँ,बस यही आरज़ू हो मेरी I
हर जन्म में मोहब्बत,सिर्फ़ तेरे ही रूबरू हो मेरी II

मेरी धड़कनों में,तेरी धड़कनों का एहसास रहे I
जीवन की हर साँस में,बस तेरा ही बास रहे II

न दौलत की चाहत,न ऐशो आराम की तमन्ना है I
मेरी दुनिया तो बस,तेरी मोहब्बत का सपना है II

रूठे अगर मौसम,तो तेरा साथ बहार बन जाए I
ज़िंदगी की हर राह पर,तेरा प्यार अमर बन जाए II

जब तक जीवन में,साँसों का ये सिलसिला रहेगा I
विमल के दिल में ,हर दम तेरा ही इकरार रहेगा II
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर