आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हकीम नासिर की ग़ज़ल: दे मुझ को दवा ऐसी कि आराम न आए

उर्दू अदब
                
                                                         
                            ऐ दोस्त कहीं तुझ पे भी इल्ज़ाम न आए
                                                                 
                            
इस मेरी तबाही में तिरा नाम न आए

ये दर्द है हमदम उसी ज़ालिम की निशानी
दे मुझ को दवा ऐसी कि आराम न आए

काँधे पे उठाए हैं सितम राह-ए-वफ़ा के
शिकवा मुझे तुम से है कि दो-गाम न आए

लगता है कि फैलेगी शब-ए-ग़म की सियाही
आँसू मिरी पलकों पे सर-ए-शाम न आए

मैं बैठ के पीता रहूँ बस तेरी नज़र से
हाथों में कभी मेरे कोई जाम न आए

बैठा हूँ दिया घर का जो 'नासिर' मैं जला के
ऐसा न हो फिर वो दिल-ए-नाकाम न आए

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

16 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर