आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सस्पेंस और बौद्धिकता का अद्भुत मेल है पीयूष पांडे का उपन्यास  'उसने बुलाया था'

पुस्तक समीक्षा
                
                                                         
                            सस्पेंस-थ्रिलर जैसी अत्यंत जटिल विधा को चुनना अपने आप में एक बड़ा जोखिम है, ये जोखिम पीयूष पांडे ने अपने उपन्यास 'उसने बुलाया था' में अच्छे ढंग से उठाया है, कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे- वैसे जितना पाठकों को आकर्षित करती है उतना ही रहस्यों में उलझती जाती है, और यही जोखिम इस कहानी को उपन्यास में बदल देता है। 'उसने बुलाया था' की भाषा, कहानी कहने का ढंग इतना सरल और संप्रेषणीय है कि जैसे जैसे आप पढ़ते जाएंगे मन मस्तिष्क में कथा-चित्र उभरते जाएंगे। आप कहानी के साथ-साथ जैसे यात्रा कर रहे हों या यह कि मौका-ए-वारदात आप भी उस विशेष क्षेत्र के हिस्सा हों और नुक्कड़, चौपाल, गली चौराहों पर इसी चर्चा में शामिल हों।  
                                                                 
                            

कथा सिर्फ घटनाओं के स्तर आगे नहीं बढ़ती बल्कि उसके समानांतर चलता संक्षिप्त और रोचक ज्ञान-संसार कहानी के प्रवाह के साथ-साथ पाठक को मानवीय व्यवहार के अनेक मनोवैज्ञानिक पहलुओं से भी परिचित कराता है। समीक्षा में कहानी पर ज्यादा बातचीत नहीं की जा सकती लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका जिक्र किए बगैर आगे बढ़ना मुश्किल है। कुछ-कुछ घटनाएं ऐसी हैं कि उसे पढ़ते हुए मन में और कई कहानियां और ऐतिहासिक घटनाएं घूम गईं। कहानी की पात्र प्रज्ञा अमेरिका से लौटी तो पीएचडी के लिए अनोखे मनोवैज्ञानिक प्रयोग पर काम शुरू की, जिसमें किसी पुरुष का नशे की स्थिति में किसी स्त्री के साथ मित्रवत बातचीत में मानवीय व्यवहार कैसे बदलता है, सामान्य सामाजिक जीवन में कई तरह के नैतिक लबादे से लदा हुआ इंसान अंदर से कितना खोखला और खतरनाक हो सकता है, उसके अवचेतन में एकत्रित न जाने कितनी कुंठाएं और दमित इच्छाएं कुलांचे मारने लगें, यह सबकुछ देखने को मिलेगा।    

प्रज्ञा का शोध हालांकि एक अलग घटनाक्रम को जन्म देता देता है जिसके सहारे कहानी पाठकों को बाँधती है लेकिन उनके प्रायोगिक प्रकिया से गुजरते हुए मुझे सर्बियाई कलाकार मरीना अब्रामोविक की एक ऐतिहासिक घटना याद आई, जिसमें उन्होंने एक बार अपने को एक गैलरी में 72 घंटों के लिए दर्शकों के लिए छोड़ दिया था, और दूसरी तरफ 72 चीजें रख दी थी।  मेज पर एक तरफ गुलाब, पंख, इत्र, अंगूर और वाइन वगैरह रखी थीं, वहीं दूसरी तरफ इस पर- कैंची, चाकू, लोहे की छड़, बंदूक और कारतूस जैसी चीजें भी थीं। मरीना ने दर्शकों को पूरी छूट दे रखी थी कि वो इस सामान को लेकर, उनके शरीर के साथ जो करना चाहें कर सकते हैं। ये फिल्मी सीन, सर्बियन कलाकार मरीना अब्रामोविक के एक परफॉर्मेंस का हिस्सा था। जो कुल छह घंटे चला था। इस दौरान लोग आते गए और पास रखी वस्तुओं के जरिए उनके शरीर के साथ कुछ न कुछ करते रहे। शुरुआत में दर्शकों ने नरमी बरती, लेकिन धीरे-धीरे प्रदर्शन हिंसक होता गया, किसी ने उनके कपड़े फाड़ दिए तो किसी ने उनके शरीर पर चाकू से चीरा लगा दिया और तो और किसी ने बंदूक से उनकी जान तक लेने की कोशिश की।

6 घंटे बीतने पर सिर पर बंदूक ताने जाने के बावजूद खुशकिस्मती से मरीना जीवित रहीं। मरीना कमरे से बाहर निकलीं तो खून और आंसू जमीन पर टपक रहे थे। पर इन छह घंटों में लोगों ने उनके साथ जो किया, वो कला की दुनिया में एक मिसाल तो बना ही, साथ ही अगर इंसानों को छूट दी जाए, तो वो क्या-क्या कर सकते हैं, किस हद तक जा सकते हैं, ये पहलू भी पता चला। ये प्रयोग खूब चर्चा में आया। इस परफॉर्मेंस का नाम था- रिदम ज़ीरो। पीयूष पांडे का उपन्यास 'उसने बुलाया था' की कथा से गुजरते हुए आपको मानवीय व्यवहारों के ऐसे ही स्याह पहलुओं का भी पता चलेगा। कहानी जितना घटनाओं के स्तर पर सस्पेंस पैदा करती है उतना ही मनोवैज्ञानिक स्तर पर विचलित भी करती है और एक शोधपरक ज्ञान का लाभ भी पाठकों देती है। 
आगे पढ़ें

1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर