आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आसिम वास्ती: तुम इंतिज़ार के लम्हे शुमार मत करना

\
                
                                                         
                            


तुम इंतिज़ार के लम्हे शुमार मत करना
दिए जलाए न रखना सिंगार मत करना

मिरी ज़बान के मौसम बदलते रहते हैं
मैं आदमी हूँ मिरा ए'तिबार मत करना

किरन से भी है ज़ियादा ज़रा मिरी रफ़्तार
नहीं है आँख से मुमकिन शिकार मत करना

तुम्हें ख़बर है कि ताक़त मिरा वसीला है
तुम अपने आप को बे-इख़्तियार मत करना

तुम्हारे साथ मिरे मुख़्तलिफ़ मरासिम हैं
मिरी वफ़ा पे कभी इंहिसार मत करना

तुम्हें बताऊँ ये दुनिया ग़रज़ की दुनिया है
ख़ुलूस दिल में अगर है तो प्यार मत करना

मिलेंगे राह में 'आसिम' को हम-सफ़र कई और
वो आ रहा है मगर इंतिज़ार मत करना

16 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर