है आप के होंटों पे जो मुस्कान वग़ैरा
क़ुर्बान गए उस पे दिल ओ जान वग़ैरा
बिल्ली तो यूँही मुफ़्त में बदनाम हुई है
थैले में तो कुछ और था सामान वग़ैरा
बे-हिर्स-ओ-ग़रज़ क़र्ज़ अदा कीजिए अपना
जिस तरह पुलिस करती है चालान वग़ैरा
अब होश नहीं कोई कि बादाम कहाँ है
अब अपनी हथेली पे हैं दंदान वग़ैरा
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X