प्यार है , इज़हार है बाज़ार में !
इश्क़ का व्यापार है बाज़ार में !
कै़द दफ़्तर में रहे सप्ताह भर
और अब रविवार है बाज़ार में !
देखकर विज्ञापनों का बाँकपन
रोज कुल परिवार है बाज़ार में !
ये भी लें, हाँ ये भी लें, हाँ ये भी लें
बस यही तकरार है बाज़ार में !
बिक रहा है आम जनता का सुकूँ
और हर सरकार है बाज़ार में !
क्यों घरों में आज सन्नाटा लगे
और हर त्यौहार है बाज़ार में !
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X