तालाब का पानी गंदा हुआ
मुक़दमा मछलियों पर चला
समुंदर में लूट हुई
तफ़तीश मछुआरों की हुई
तालाब और समुंदर
दोनों ही बादशाह के क़ब्ज़े में थे
पर तमाम सबूतों और गवाहों को
सुनने के बाद
अदालत ने फ़ैसला सुनाया :
'एक मछली
पूरे तालाब को,
गंदा कर देती है।'
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
कमेंट
कमेंट X