आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कोरे कागज़, काली कलम

                
                                                         
                            कोरे कागज़, काली कलम,
                                                                 
                            
आज फिर तेरे नाम लिखूँ।
जो कह न पायी किसी से अब तक,
वो सारे जज़्बात लिखूँ।
कुछ आँसू स्याही बन जाये
कुछ यादें अल्फ़ाज़ बने।
जो दर्द दिल में कैद पड़ा है,
आज वही आगाज़ बनें।
कोरे कागज़ ने चुप रहकर,
हर ख़ामोशी को मेरी पढ़ लिया।
काली कलम ने टूटे दिल का,
हर एहसास यूँ गढ़ लिया।
कुछ सपने आधे छूट गए,
कुछ अपने राह बदल गए।
फिर भी उम्मीद की आख़िरी लौ,
मेरे दिल में आज भी जल गई।
जब दुनिया ने सुनना छोड़ा,
कागज़ मेरा हमराज़ बना।
काली कलम ने हर धड़कन को,
एक खूबसूरत अंदाज़ दिया।
कोरे कागज़ और काली कलम,
बस इतना-सा एहसान करना...
जब मेरा ज़िक्र कभी आए,
मेरी ख़ामोशी को भी बयां करना।
-अक्षि त्यागी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर