आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मालिक हज़ार

                
                                                         
                            जन्म लिया और तमाशा प्रारंभ,
                                                                 
                            
मंच सजा और हुए खड़े स्तंभ,
कठपुतली नाचने को अब तैयार,
मजबूरी उसकी और मालिक हज़ार,
अदृश्य डोर से है जुड़ा, नहीं है निस्तार।

ताली बजी और हुआ खेल शुरू,
कठपुतली चाहे जाना दाएँ,
पर डोर खींचे उसको बाएँ,
उसकी इच्छा को आज्ञा ने मारा,
रक्त के बंधन से बंधा बेचारा,
जान उसकी, पर नहीं अधिकार सारा,
चाल उसकी, पर परिवार का इशारा।

तालियों की ताल में तानों का तांडव,
मिली डोर मुल्क को, मौके से मालिक,
कायनात के कायदे में कठपुतली कैद,
दुनिया के दबाव से घुटता दम,
हँसता-हारता हृदय हताश
विकल वजूद का विवश विनाश।

समाज की संतुष्टि का था यह त्योहार,
नाच-नाच के बेबस खिलौना बीमार,
ज़माने का ज़ुल्म और डोरों का अत्याचार,
टूटी बेजान कठपुतली और सब मालिक फ़रार।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर