आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

धन्य है मध्य प्रदेश!!

                
                                                         
                            भारत के हृदय में बसा, एक अनुपम प्रदेश,
                                                                 
                            
प्रकृति जहाँ मुस्काती है, धन्य है मध्य प्रदेश।

नर्मदा की निर्मल धारा, करती तेरा गुणगान,
विंध्य–सतपुड़ा की छाया, बढ़ाती तेरा मान।
हरियाली की चादर ओढ़े, वन-उपवन परिवेश,
भारत के हृदय में बसा, अपना मध्य प्रदेश।

खजुराहो की शिल्प-कला में, इतिहास की पहचान,
साँची के स्तूप सुनाते, संस्कृति का सम्मान।
उज्जैन की पावन धरती, महाकाल का धाम,
ओंकारेश्वर की भक्ति में, गूँजे शिव का नाम।

ग्वालियर का गौरव गाए, संगीतों का संसार,
मांडू की हर एक कहानी, है यहाँ की शान।
भोपाल की झीलें कहतीं, सौंदर्य यहाँ विशेष,
रंग अनेक, रूप अनेक—मेरा मध्य प्रदेश।

भाए मन को लोक-संस्कृति, मिट्टी की मुस्कान,
लोकगीतों की मधुर लहरियाँ, बढ़ाती तेरा मान।
कृषि, कला और कर्मभूमि, मेहनत का संदेश,
शौर्य, संस्कृति, सेवा का संगम—मेरा मध्य प्रदेश।

है ताप्ती जीवनधारा, वन तेरी पहचान,
तेरी माटी में बसता है, भारत का अभिमान।
उत्तर से दक्षिण तक गूँजे, यह स्वर्णिम संदेश
“भारत का हृदय हूँ मैं”,
जय-जय मध्य प्रदेश!
- बृजेश उपाध्याय “लक्ष्य”
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर