आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दो नैना

                
                                                         
                            जग में सबसे सुंदर नाता
                                                                 
                            
दो नैनों का है कहलाता 

हंसते खिलखिलाते साथ साथ
दुनिया भी निहारते साथ साथ 

मगर दो नैनों का ये सुन्दर नाता
हालात बदलते ही बदल जाता 

एक में किरकिरी चुभे तो
दूजी आँख न डबडबाये 

कभी शरारत का मन बने जो
एक नैन हौले से दब जाय 

सवाल जवाब की जब भी बारी आए
एक सादी दूसरी टेढ़ी चितवन दिखाए 

जो एक दूजे को देखने चले
अपने पथ से भ्रमित हो जाए 

दुनिया की रंगीनियां देखने को
दोनों अटूट साथी से मिल जाए 

मगर दो नैनों का ये सुन्दर नाता
हालात बदलते ही बदल जाए 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर