आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

“याद की दस्तक”

                
                                                         
                            ‎बहुत रोया बहुत तड़पा, मोहब्बत की कहानी पर,
                                                                 
                            
‎लिखा है ख़ून से अपना, पता रेत-ए-रवानी पर।

‎तुम्हें कैसे मैं ग़म देता, कभी तुम दिल हमारे थे,
‎मैं ख़ुद ही ज़हर पीता हूँ, तुम्हारी मेहरबानी पर।

‎कलेजा चीर देती है, तुम्हारी याद की दस्तक,
‎हज़ारों ज़ख़्म उभरे हैं, मेरी कच्ची जवानी पर।

‎न पूछो किस तरह हमने, गुज़ारे हैं ये शब-ओ-दिन,
‎कयामत टूट पड़ती है, ज़रा सी बद-गुमानी पर।

‎‎अकेला छोड़ कर मुझको, कहाँ तुम खो गए आख़िर,
‎अब आँसू भी नहीं गिरते, मिरी इस बे-ज़ुबानी पर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर