आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

है नि:शब्द यह प्रकृति

                
                                                         
                            एक बार फिर से...!
                                                                 
                            
प्रकृति की याद में...॥
है नि:शब्द !
यह प्रकृति ?
निर्मूल है निराकार॥
प्रकृति है।
सब पर समान॥
जब ,
चलती बयार !
है शब्द किसके ?
प्रकृति के !
या ;
है पवन पुर्वैया॥
सनसनाहट , सरसराहट !
तेज धूप में गर्म हवा।
बरसाती पानी छनकती !
फिर ;
सरसराहट सनसनाहट॥
है यहाँ बस ,
एक ही शब्द !
बरसात हो।
या ,
गर्मी का सच॥
आसमान नीला अंबर।
एक रूप पर कहाँ है मूल॥
जिसने खोजा ,
जान सका ना !
तर्क वही पर ,
मिला ना मूल॥
जिधर चलें हो जाते दूर।
आसमान प्रकृति का मूल॥
प्रकृति है।
यहाँ भी निर्मूल॥
प्रकृति एक रूप अनेक।
बरसात हुई कैसा स्वरूप॥
गर्मी में जब चलती लू !
क्या स्वरूप ,
कैसा है रूप॥
ठंड लगती पर कैसा ठंड !
देखा किसी ने इनका रंग॥
रूप रंग ना है स्वरूप।
निराकार प्रकृति निर्मूल॥
सुंदर है ,
अनुपम स्वरूप !
निष्पक्ष है ;
सच कैसा यह रुप॥
बदली प्रकृति ;
बारिश हुई तब।
सब भीगे !
खुले आसमान नीचे॥
हों गरीब ,
भगवत् करीब ;
किसान या नौजवान।
चाहे कोई भी
हो धनी धनवान !
भीगे-भीगे से सभी समान॥
पड़ती भी है ,
एक ही गर्मी।
छूटे पसीना !
हों पंडित मौलवी ?
या ;
हों सुंदर कोई हसीना॥
बस ,
खुले आसमान के नीचे।
प्रकृति देता निष्पक्ष प्रमाण॥
है निष्पक्ष ;
निर्मूल निराकार।
नि:शब्द है...!
प्रकृति सब समान॥
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर