आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वक़्त का पहिया

                
                                                         
                            वक़्त का पहिया कुछ तेज चल रहा है
                                                                 
                            
मानो मुझ से कुछ कह रहा है
चाल अपनी भी तेज करनी पड़ेगी
हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करनी पड़ेगी

नज़र हर रोज कुछ कमजोर हो रही है
हड्डिया भी धीरे धीरे-धीरे दम तोड़ रही हैं
पसीना अब कुछ ज्यादा आने लगा है
खुद पर विश्वास कम होने लगा है

हिम्मत का दामन फिर भी नहीं छोडूंगा
गिरकर भी हर बार आगे बढूंगा
वक्त चाहे जितनी भी रफ़्तार बढ़ा ले
अपने हौसलो से हर मंजिल छू लूंगा

वक़्त का पहिया कुछ तेज चल रहा है
वक़्त का पहिया कुछ तेज चल रहा है
-रियो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर