आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक मेरी ज़ुबाँ है पलटी नहीं

                
                                                         
                            रूबरू चाँद है आँख लगती नहीं
                                                                 
                            
लड़की बेदर्द चाहत समझती नहीं
मैंने तो चाँद में भी है ढूँढा उसे
एक वो है कि इज़हार करती नहीं
टूट जाते हैं बंधन यहाँ पे सभी
एक मेरी ज़ुबाँ है पलटी नहीं
दिल की हर बात रख दी थी उसके लिए
वो मगर मेरी ख़ामोशी पढ़ती नहीं
मैंने सौ बार दी हैं सदाएँ उसे
एक वो है कि आवाज़ सुनती नहीं
उसके आने की उम्मीद ज़िंदा है अब
ये अलग बात है राह दिखती नहीं
दर्द आँखों में लेकर मुसाफ़िर हूँ मैं
कोई मंज़िल मुझे आज मिलती नहीं
इश्क़ सच्चा हो तो वक्त रुकता नहीं
पर ये किस्मत है जो साथ चलती नहीं
नाम उसका मेरे दिल पे लिख्खा है यूँ
जैसे तहरीर कोई बदलती नहीं
अब दुआ है कि वो भी समझ ले मुझे
हर कहानी सदा यूँ अधूरी नहीं
-इम्तियाज़ रज़ा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
58 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर