आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दुनिया दे दो

                
                                                         
                            आपकी चलती है, अपने नाम का सहारा दे दो,
                                                                 
                            
दिल खोलकर हमारे हाथों में हौसला दे दो।

हम पहले ही सहमे हैं आपके जाने के बाद,
किससे उम्मीद करें कि अपना साया दे दो।

यहाँ आईना भी अब चेहरों से डरने लगा है,
रुख़्सत होने से पहले अपना चेहरा दे दो।

डूब जाना ही मुक़द्दर न बन जाए अपना,
जो हुनर आपने सीखा है उसका तिनका दे दो।

बूँद-बूँद के लिए बरसों से तरस रहे हैं ये सभी,
आज दरिया है तुम्हारे पास, दरिया दे दो।

रास्ते ख़ुद ही मंज़िल तक पहुँच जाएँगे,
चलने का बस थोड़ा-सा हौसला दे दो।

इतनी भी बेरुख़ी अच्छी नहीं होती साहब,
जाते-जाते ही सही, तजुर्बे का कनका दे दो।

पूरी तैयारी से दुनिया कि है, मुट्ठी में आपने,
कोई कंगाल नहीं है, मगर इन्हें दुनिया दे दो।
-जगदीश चन्द्र कापड़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
38 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर