आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पूजनीय रचनाएं

                
                                                         
                            जो रचनाएँ किसी के मौन में
                                                                 
                            
फूलती-फलती हैं,
जो दर्द के पिघलने से
कविता का आकार
लेकर चलती हैं,
उन्हें नहीं चाहिए होता है छंदों का बंधन,
लय का आधार;वे स्वतः ही बड़ी हो जाती हैं।

जो रचनाएँ
रात भर आँसुओं से धुली जाती हैं,
जो पीड़ा की छेनी से गढ़ी जाती हैं,
जिन रचनाओं की प्राण-प्रतिष्ठा
एकांत में की जाती है,
जो रचनाएँ ईश्वर का रूप धारण कर
व्यक्ति को आत्महत्या से रोकती हैं;
वे रचनाएँ स्वतः ही पूजनीय हो जाती हैं।

जो रचनाएँ गिनती हैं
रातों की हिचकियाँ,
बेहिसाब सिसकियाँ,उन्हें ज़रूरत नहीं होती
मात्राओं की गणना की,किसी मिथ्य कल्पना की;हाँ, इन रचनाओं में मेहनत नहीं लगती,
इनमें लगती हैं जीवन की वास्तविक घटनाएँ,आपबीती और अनंत वेदनाएँ!
फिर ये रचनाएँ स्वततः ही सुंदर हो जाती हैं।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
16 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर