आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: बेशरम इंसान शरमाता नहीं

उर्दू अदब
                
                                                         
                            नफ़रती इंसान से नाता नहीं
                                                                 
                            
घृणा फैलाना मुझे आता नहीं

मान - मर्यादा जो धोकर पी चुका
बेशरम इंसान शरमाता नहीं

कर चुका ईमान का सौदा हो जो
बोलने में झूठ सकुचाता नहीं

दिल नहीं सीने में हो जिस शख़्स के
दूसरे का दुःख समझ पाता नहीं

मात खा जाता है बेशक शेर भी
पर किसी से ख़ौफ़ वो खाता नहीं

 नाम जो तकलीफ़ देता है मुझे
अब उसे होंठों पे मैं लाता नहीं

दर्द मिट जाता है बेशक चोट का
दाग़ लेकिन चोट का जाता नहीं

~ डी. एम. मिश्र

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

16 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर