आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी माँ

                
                                                         
                            आज तुम्हारा हाथ थाम रखा मैंने,
                                                                 
                            
बड़े होकर क्या इसे याद रखोगे?
बूढ़ी हो, जब कभी लड़खाऊंगी मैं,
मेरे बच्चे—तुम मेरा हाथ थाम लोगे?

हाँ माँ, ये पल दिल में सदा बसे रहेंगे,
तेरी गोद की गर्माहट क्या भूल पाऊंगा?
तेरी आँखों ने जो सपने बुन रही आज,
उन्हें एक दिन पूरा कर वादा निभाऊँगा।

जब झुर्रियाँ सजेंगी तेरे चेहरे पर,
और कदम लड़खड़ाने से लगेंगे,
तब मैं तेरा सहारा बनूँगा उस पल,
तेरी मुस्कान को फिर से लौटाऊँगा।

तेरे आँसू कभी न बहें, ये प्रण करूँ आज,
तेरी थकान को अपनी हँसी से मिटाऊँगा।
आज तू थामे मेरा हाथ, कल मैं थामूँगा,
ये बंधन अमर रहेगा सदा, कभी न टूटेगा।
—कमल किशोर झा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर