आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुकून ढूंढने वो चला

                
                                                         
                            सुकून ढूंढने वो चला,
                                                                 
                            
भटका वो इधर-उधर।
पर वो न मिला कहीं,
फिर आँखें जो बंद कीं।

फिर पता चला उसे,
सुकून तो सोया बैठा
मस्त उसके ही अंदर।
उसने उसे जगाया,
बोला, "क्यों छुपे बैठे थे?"

वह बोला, "डरे सहमे,
तुमने ही न सुनी कभी?
मैंने तो आवाज लगाई
अंदर से हर बार-बार।

खैर, अब न खोने देना,
जब भी जरूरत लगे,
तेरे ही अंदर मिलूंगा।
बस आवाज लगाना,
निकल गले लगूंगा।"
—कमल किशोर झा 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर