आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"क्या-क्या नहीं सोचा होगा "

                
                                                         
                            *पास में बैठे हुए उनके हमें,
                                                                 
                            
जब भी देखा होगा।
सोचने वाले ने दिल में क्या -क्या,
नहीं सोचा होगा।।
*है वक्त अभी भी गुनाहों से,
अपने तौबा कर लो,
संभलने के वास्ते फिर तेरे पास,
नहीं मौका होगा।।
*शाद-ए-दिल हुआ ना-शाद क्यूं,
भला जानते हो,
मिरा पैग़ाम शायद उस तक,
नहीं पहुंचा होगा।।
*उठा के क़सम वो झूठ पे झूठ,
बोला अदालत में,
मुझे यकीं है मेरा बाल भी,
नहीं बांका होगा।।
*मज़ाक उड़ाकर सभी का खूब,
मज़ा लेता है वो,
कभी उसने अपने गिरेबान में,
नहीं झांका होगा।।
* सच की दम पर ही हर जंग जीत,
जाता हूं मैं,
सामने वाले को खुद से कमतर,
नहीं आंका होगा।।
*उन्हें देखे बिना न तो चैन है ,
न सुकून है "पत्थर",
उस जैसा हसीन जग में और,
नहीं दूजा होगा।।
पास में बैठे हुए................................
-पत्थर फ़र्रूख़ाबादी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर