आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

निर्भर करता है

                
                                                         
                            मरने मरने में फर्क होता है, कौन कैसे मरेगा, निर्भर करता है।
                                                                 
                            
मरने वाला तो चला गया, रोएगा कैसे रोने वाला, निर्भर करता है

मरने वाला ले जाएगा क्या क्या अपने साथ
कफन में लगेगा या नहीं खरीता, निर्भर करता है।

पूछो गोर - कन से जरा, बेरोजगारी का हाल
उसकी दुआ में होगा बूढ़ा, जवान या बच्चा, निर्भर करता है।

मौत भी है एक सौदा, नफा और नुकसान की तरह
किसको क्या मिलेगा, क्या बताएगा वसीयतनामा, निर्भर करता है।

आलूदा हवा हो गई तेरे शहर की, तेरा क्या होगा 'मगज़'
मिलेगी शोले की चिता या बिजली का झटका, निर्भर करता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर