धार की भोजशाला में
सदियों तक काली घटाएं थी छाई।
15मई 2026से
भोजशाला में नई रौनक आयी।।
धार की भोजशाला में
हिन्दुओं की पूजा पर थी पाबंदी।
धर्मनिरपेक्षता की आड़ में
हिन्दुओं के अधिकार पर थी बंदी।।
सनातनी हिन्दुओं के
मन में थी भयंकर उदासी छाई ।
झूठी धर्मनिरपेक्षता को
हिन्दुओं की वेदना समझ ना आई।।
हिन्दुओं ने फिर
देर से ही आंदोलन की राह अपनाई ।
हिन्दुओं ने फिर
न्यायिक प्रक्रिया की सही राह अपनाई।।
इंदौर उच्च न्यायालय में
शुरू हुई सन् दो हजार बाईस से सुनवाई।
उच्च न्यायालय ने
भोजशाला की पुरातात्विक जांच करवाई।।
भोजशाला की लड़ाई में
हरिशंकर जैन की पैरवी ने रौनक लाई।
इंदौर न्यायपालिका ने
हिन्दू पक्ष की पैरवी में पूर्ण सच्चाई पाई।।
15मई 2026 को
न्यायालयीन फैसले की अहं घड़ी आयी।
हिन्दुओं के पक्ष में
फैसला सुनकर भारत माता पुनः हर्षाई।।
-ओ सी पटले
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X