असल में कौन है गरीब ?
वह पास जिसके
रूपया-पैसा नहीं
या वह
जिसकी आंखें हैं
खाली सपनों से ?
हैं ऐसे अनेक लोग
इस संसार में
जो जन्मे और पले
घोर गरीबी में
लेकिन न केवल देखें
ख्वाब उन्होंने
बल्कि तामीर में उनकी
झोंक दिया खुद को
और बन गए
बेमिसाल वे
नाज़ हुआ लोगों को
उन पर
श्रेष्टता की ओर
बढ़ सकते आप भी
प्रेरणा उनसे लेकर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X