आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ओ मेरे जीवन साथी

                
                                                         
                            तू प्रेम की मीठी मुस्कान हो,मेरे जीवन साथी।
                                                                 
                            
तेज धूप में भी,ठंडी छाव हो मेरे जीवन साथी।
बहती निर्मल पावन गंगा हो,मेरे जीवन साथी।
सागर सी शान्ति है दिल मे,मेरे जीवन साथी।
प्रकृति के अनुपम उपहार हो,मेरे जीवन साथी।
तुही तो सच्चा प्यार हो,मेरे जीवन साथी।
बतझड में बहार हो,मेरे जीवन साथी।
फूलो की प्यार भरी सुगन्ध हो,मेरे जीवन साथी।
वीराने में भी साथ हो,मेरे जीवन साथी।
जुदाई में भी पास हो, मेरे जीवन साथी।
गम में भी बहार हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे सुबह और साम हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे दोपहर और रात हो,मेरे जीवन साथी।
दुख में भी सुख का अहसास हो,मेरे जीवन साथी।
संघर्ष में भी साथ हो,मेरे जीवन साथी।
तेरे अक्स मेरे साथ है, मेरे जीवन साथी।
मेरे हृदय में निवास हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे दिल की हर राज हो,मेरे जीवन साथी।
तुही तो मेरे हम राज हो,मेरे जीवन साथी।
फूलो की बहार हो,मेरे जीवन साथी।
तुही तो चलती मेरी सांस हो, मेरे जीवन साथी।
मेरी प्रेम की आवाज हो ,मेरे जीवन साथी।
मेरे दिल की धड़कन हो,मेरे जीवन साथी।
मेरा सुखी संसार हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे घर आंगन की सान हो, मेरे जीवन साथी।
मेरे सुखमय जीवन का आधार हो, मेरे जीवन साथी।
मेरे घर और परिवार हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे तन-मन मे विराजित हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे दिल की खुली किताब हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे प्यार की बरसात हो,मेरे जीवन साथी।
तुही तो सावन की फुहार हो,मेरे जीवन साथी।
तुही तो बसन्त बहार हो,मेरे जीवन साथी।
प्यार भरी गीत हो संगीत हो,मेरे जीवन साथी।
रीत हो प्रीत हो जीवन संगीत हो मेरे जीवन साथी।
हृदय को देने वाली सुकून हो,मेरे जीवन साथी।
प्रेम भरी प्यार का उपहार हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे दिल की आवाज हो,मेरे जीवन साथी।
मेरे रग-रग में समाई हो,मेरे जीवन साथी।
मुझे कभी छोड़ना नही ,ओ मेरे जीवन साथी।
मुझसे कभी मुह मोड़ना नही ओ मेरे जीवन साथी।
मुझसे दूर जाना नही ओ मेरे जीवन साथी।
मेरा दिल तोड़ना नही ,ओ मेरे जीवन साथी।
सदा ही मुझमे रहना,ओ मेरे जीवन साथी।
परछाई बन साथ चलना,ओ मेरे जीवन साथी।
प्यार की हर वादा निभाना, ओ मेरे जीवन साथी।
दुख हो चाहे सुख हो,साथ रहना,ओ मेरे जीवन साथी।
कभी अलविदा ना कहना,ओ मेरे जीवन साथी।
हर मोड़ में साथ रहना,ओ मेरे जीवन साथी।
मेरे साथ-साथ चलना,ओ मेरे जीवन साथी।
कभी ना मुझसे दूर होना,ओ मेरे जीवन साथी।
किसी राह में छोड़ ना देना ,ओ मेरे जीवन साथी।
कभी दिल तोड़ ना देना, ओ मेरे जीवन साथी।
सदा ही मेरे साथ रहना,ओ मेरे जीवन साथी।
सदा ही मेरे पास रहना,ओ मेरे जीवन साथी।
सदा ही मेरे पास रहना,ओ मेरे जीवन साथी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर