आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सैनिक

                
                                                         
                            जब थामी हुई कलम तुम्हारी,
                                                                 
                            
अभय राइफ़ल बन जाए,
साधारण-सी कमीज़ तुम्हारी,
गौरवमयी वर्दी कहलाए।
जब कोमल से जूते तजकर,
भारी बूट तुम पहनोगे,
जब शिक्षक को तज,
प्रशिक्षक के अनुशासन में रहोगे।
जब यार-दोस्त सब पीछे छूटें,
और रण का साथी मिल जाए,
जब सगी जननी की ममता भी,
मातृभूमि में मिल जाए।
समझो उस पल, उस पावन दिन,
तुम नया इतिहास रचोगे,
ओ भारत माँ के लाडले!
तब तुम 'सैनिक' बन जाओगे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर