आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: साँप को सर पर रखो या पाँव रखो साँप पर

उर्दू अदब
                
                                                         
                            साँप को सर पर रखो या पाँव रखो साँप पर, 
                                                                 
                            
दंश का खतरा रहेगा सिर्फ अपने आप पर।

कुछ समय मन की उठी बेचैनियों को दीजिए, 
भाप पानी से उठेगी एक निश्चित ताप पर।

पैंट पीछे से फटी तो शर्ट बाहर कर लिया, 
मुफलिसी ढँकने में बेटा भी गया है बाप पर।

योजनों की दूरियाँ तो भूमिका में कट गई, 
रुक गई बाकी कहानी उँगलियों की नाप पर।

पत्थरों को पूजने में फूल सब तोड़े गए, 
जिंदगी सारी कटी है वक़्त के अभिशाप पर।

हाय हू हा हाय हू हा कर रहे हैं आज वो, 
लोग जो कल हँस रहे थे गैर के संताप पर।

पुण्य की कुछ पंक्तियों को स्वर्ण में ढाला गया, 
और चस्पा कर दिया सारे जहाँ के पाप पर।

साभार: दिवाकर पाण्डेय 'चित्रगुप्त' की फेसबुक वाल से 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर