आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्या हो गया तुझे।

                
                                                         
                            पहले सी नहीं है सूरतें क्या हो गया तुझे।।
                                                                 
                            
करती नहीं है अब बातें क्या हो गया तुझे।।

पहले तो ऐसे हाल में कभी देखा नहीं तुझे,,
टूटी हुई है सब हिम्मतें क्या हो गया तुझे।।

पहले तो किसी बात का बुरा मानती ना थी,,
चेहरे पे है नई सिलवटें क्या हो गया तुझे।।

यूँ आसमान को आज क्या तू देख रहा है,,
पँछी भी सारे पर कटे क्या हो गया तुझे।।

एहसान ज़िंदगी का तो पहले से सर पे है,,
लेता नहीं क्यूँ करवटें क्या हो गया तुझे।।

चलो दूर से ही सही पर कुछ मुस्कराओ तो,,
अच्छे नहीं ये सर झुके क्या हो गया तुझे।।

तेरी वज़ह से चाँद और सूरज का वज़ूद है,,
अब देव क्यूँ ये बल पड़े क्या हो गया तुझे।।
-सुनील 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर