आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

समर्पण

                
                                                         
                            विरह की अग्नि में जलती हूं
                                                                 
                            
बिन पानी मछली जैसी तड़पती हूं,
सांसें तो चलती हैं मेरी भी
पर तेरे बिन पल-पल मरती हूं।
इन्तज़ार में बैठी रहूं मैं
तेरी राह तकती रहती हूं,
तू आएगा कब मेरे पास
हर पल सोचती रहती हूं।
दिन बिताए साथ हमने जो
उन दिनों को याद करती हूं,
आंख भर आएं ग़र मेरी तो
हंसकर खुद को रोक लेती हूं।
तुझसे बात जब नहीं होती
अकेले में गुनगुनाती हूं,
तेरी कही पुरानी बातों को
खुद से ही दोहराती हूं।
विरह की अग्नि में जलती हूं
बिन पानी मछली जैसी तड़पती हूं.!
-संजय बोरा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर