आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

धर्म पूछ कर गोली मारी

                
                                                         
                            धर्म पूछ कर गोली मारी.!
                                                                 
                            
--------------------------------
धर्म पूछ कर गोली मारी.!
शैतानों की हरकत कारी ||
इनका कोई दीन नहीं है |
हिंसा इनको सब से प्यारी ||

इनमें खूब भरी है नफरत|
अमन चैन से इन्हें अदावत||
इनको सबक सिखाना होगा |
जगजाहिर जिनकी बदनीयत||
कत्ल करें ये मानवता का |
निकले मुँह से गंदी गारी ||
धर्म पूछ कर गोली मारी.!

ये आतंकी कहलाते हैं |
बंदूकों से दहलाते हैं ||
सेंदुर तिलक न इनको भाता |
देख कलावा घबराते हैं ||
लिद्दर की केसर घाटी में |
गूंज उठीं बंदूकें भारी ||
धर्म पूछ कर गोली मारी.!

बच्चों के लुट गए खिलौने |
भाग्य सभी के हुए न नोने ||
हँसी खुशी से जो आए थे |
लगे वापिसी में सब रोने ||
आओ इनको पहचानें हम |
जिनके सर पर खून सवारी ||
धर्म पूछ कर गोली मारी.!

पहलगाम में खून बहा कर .|
वहशीपन भी खूब दिखा कर ||
मौन हुए सब कृत्य देख के |
बच्चों को भी गए रुला कर ||
एक एक का लेकर बदला |
सेना ने भी झकर उतारी ||
धर्म पूछ कर गोली मारी.!

उतर गई सब चढ़ी खुमारी |
सेना हुई पाक पर भारी ||
कहता है "संतोष" पाक से |
ऑपरेशन सिंदूर है जारी ||
-संतोष नेमा "संतोष"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर