आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो पंछी।

                
                                                         
                            घोंसला छोड़ पंछी जब निकलती है,
                                                                 
                            
छूने को आसमान पंख जब फैलाती है,
भय से दूर विश्वास को बांधे,
लड़खड़ाना भी आसमान को सिखाती है।

धीरज उसका वेग को चीर,
बादल को भी सुखाता है,
गीली पंखे जब सिकुड़ जाते,
तो हवा पुनः उसे अपनी गोद दे आता है,

कमरे में वो पंछी याद आती है,
क्या मेरी तरह वो भी घबराती है?
कुटुम्ब से दूर है हम दोनो,
क्या छत को मेरे वो भी रुलाती है?

वो भी तो थकती होगी,
आंखें झिलमिल होती होगी,
मेरी तरह व्याकुल मन थामे,
वो भी एक प्रण खातिर कई प्रण तोड़ती होगी।
-शालू सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर