आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वैदेही-वैराग्य : दोहावली

                
                                                         
                            तजा राम ने जानकी, जनक-सुता सुकुमार।
                                                                 
                            
लोक-वाद हेतु तजा, पावन गृह का द्वार।। (१)

कंटक-पथ-गामी हुईं, नृप-सुता सुख-हीन।
दोष-रहित दंडित हुईं, विधि-विधान आधीन।। (२)

तज प्रासाद-विभूति सब, वल्कल धारि शरीर।
नयन-सजल व्याकुल हृदय, अंतस अमित गंभीर।। (३)

मुनि-आश्रम पावन मिला, शाँति-पूर्ण आवास।
ऋषि-पद्धति अपना लिया, तज लौकिक सब आस।। (४)

दिव्य-वसन परिहार कर, कुश-शय्या अब इष्ट।
मिटा दिया वैराग्य ने, जीवन-ताप अनिष्ट।। (५)

ममता-मूरत बन सहा, घोर प्रसव का ताप।
सुत-मुख देख मिटे तभी, विरह-जली संताप।। (६)

पुत्र-धर्म की ओट में, किया सत्य का शोध।
सहते-सहते आ गया, मन में परम प्रबोध।। (७)

त्याग-अग्नि अब बन गई, पावन तपस-धार।
राम-नाम ही अब बना, जीवन-मूल आधार।। (८)

तप-ज्वाला में जल गई, मोह-पाश की ग्रंथ।
हृदय-कमल में खिल उठा, चिन्मय पावन पंथ।। (९)

विगत-विषाद विदेह अब, ब्रह्म-रूप आधार।
त्याग दिया संताप सब, तज यह जग असार।। (१०)

आचरणों की शुद्धि ही, देती सुख का सार।
संन्यास ही अब बना, भव-सागर से पार।। (११)

देही से विदेही हुईं, परम-हंस का रूप।
मिटा दिया वैराग्य ने, तिमिर-मोह का कूप।। (१२)

शांति-पुंज अब बन गया, वैदेही का भाल।
काट दिया संन्यास ने, भव-बंधन का जाल।। (१३)

मुकुंद शरण सीता-चरण, पाया सत्य-विश्राम।
पूर्ण हुआ वैराग्य अब, जपकर प्रभु का नाम।। (१४)
-सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
45 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर