आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बिदाई का डर

                
                                                         
                            घर सूना होने के डर से, टुकड़े टुकड़े दिल होने से
                                                                 
                            
अपनी ममता को छिनने से, मां बाप कौनन रोता है।
देख के ले जाने वालों को, अनजाने से इंसानों को,
दिल को दहलाने वालों को, कौन है जो न सहन करता है।

हर मां अपने दिल के टुकड़े को, बचपन से अब तक नजरों से,
दूर नहीं कर पाई है जो, कैसे जुदा कर पाएगी वो।
तनिक भनक तक लग जाने से, किसी के घर पर आ जाने से,
कितनी भी कठोर दिल हो माँ, दिल ही दिल वो रोती है।

मन में खयाल आ जाने से, बिदाई तक को सुन पाने से,
मन अधीर अति हो जाता है, आंसू तक भी खो जाता है।
मन ही मन कईयों दिन तक, आंखों नीर बहा करता है,
मन की बातें किसी से कह के, दिल का बोझ कम करता है।

दिल तो दुखी बहुत होता है, पर ना ज़ाहिर कर पाता है,
ऐसे में दिल कुढ़ता रहता ,न जीता और न मरता है।
छाती से जो लगा के पाला, हर दुख में था उसे संभाला,
आज वही जब दूर हो रही, मन क्यों न ये घबराता है।

हँसते हँसते विदा जो करता, भीतर से वो टूट है जाता,
आशीषों की ओट में छुपकर, हर आँसू वो पी जाता ।
बेटी हो या बेटा अपना, दिल का अंश ही होता है,
दूर भले ही हो जाए वो, रिश्ता कभी न खोता है।

यादों की हर एक लकीर में, उसका बचपन सोता है,
खाली आंगन, सूनी चौखट, हर कोना ही रोता है।
बेटी को दूजा जीवन देना, हर मां बाप का कर्म है,
त्याग और ममता से बढ़कर, मां-बाप का धर्म है।

ईश्वर से बस यही प्रार्थना, सदा सुखी वो रहता हो,
जिसको अपनी जान को सौंपा,वो खुशियों में बहता हो।
अपनी पीड़ा भूल के भी, उसकी राह सजाए वो,
सच्चा मां-बाप भी वही है, खुद मिटकर के मुस्काए जो।
-सूबा लाल "अंजाना"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर