आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कलम अँधेरी रातों में

                
                                                         
                            निकल पड़ा लेखक,श्वेत पन्ने स्याह करने।
                                                                 
                            
गुमान था चल पड़ा, स्याह दिन चमकाने।

कोई जिसे कद्र नही,कलम की ताकत में।
दवात उड़ेल गया वो, स्याह होते पन्नों पर।

तब मैं निकल पड़ा, नया विकास लिखने।
किसने कहा ताकत,हुआ करती कलम में।

कलम चली जो, तानाशाही में रोड़ा बनने।
तलवार ने हराया उसे, दिन के उजालों में।

ख़्वाब न आते अब, कि कलम बोल उठे।
स्याह और पसरी हुई, इन अँधेरी रातों में।

बदलने लगे विचार, बंधक इन अंधेरों के।
सुरसा सी घिर आई, आज ये स्याह रातें।

नवल इतिहास, लिखा जाए श्वेत पन्नों पे।
जिसे कोई भी स्याही, स्याह न कर पाए।

बेदाग धवल पन्ने, गवाह उन करतूतों के।
जिसे न कह पाई है, तालों में बंद जबानें।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर