आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देश की असली संतान

                
                                                         
                            देश की असली संतान
                                                                 
                            

हे वीर तुम्हारे शहादत पे,
हम सबको अभिमान है ।
सच में भारत माता के,
तुम्ही असली संतान है ।

देश को रक्षा के लिए ही जन्मा ,
वीरता तेरा पहचान है,
सच में भारत मां के,
तुम्ही असली संतान है ।

जिस घड़ी सबकी रक्षा करते करते,
त्यागे अपने प्राण है ।
सच में भारत मां के,
तुम्ही असली संतान है ।

देशभक्ति और सेवा में,
कर गए अपना जीवन दान है।
ऐसे वीर सपूतों को,
हमारा सत सत प्रणाम है ।

कर गए पूरा जीवन,
देश के लिए बलिदान है ।
ही वीर तेरी वीरता पे,
हम सबको अभिमान है ।

परैया के धरा पे जन्मा,
संतोष तुम्हारा नाम है ।
सच में भारत मां के तुम्ही ,
असली संतान है ।

16 फरवरी की काली रात को,
त्यागे जो अपने प्राण है ।
सच में भारत मां के ,
तुम्ही असली संतान है


हे वीर तुम्हारे शहादत पे,
हम सबको अभिमान है ।
सच में भारत मां के ,
तुम्ही असली संतान है ।
-स्वीटी कुमारी सिन्हा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर