कभी अनजाने में जो टकरा जाऊँ,
नज़रे मत टकराने देना,
कभी आवाज़ दूँ जो मुड़कर पीछे,
तुम आवाज़ पीछे मुड़कर सुन मत लेना,
कभी इंतज़ार करते-करते कोई याद आ जाए,
तो याद कर लेना, ये गुमान न करना,
कि वह शख्स भी लौट आएगा,
जो टुकड़े-टुकड़े हो चुका,
मोहब्बत में तुम्हारी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X