आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जेन-जी का फरमान

                
                                                         
                            कॉकरोचो ने सरकार के सीने पर मूंग दली।
                                                                 
                            
होले दिखी सत्ता के माथे पर सिलवटें भली।।

कोई सवाल कर देखे बदहाली पीछा करेगी।
कोशिश इधर हुई मगर दिखी उधर खलबली।।

उनका मुक़ाम खास मलकर रख दिया गया।
मुँह छिपाए फिर रहे सत्ता की हालत पतली।।

जिनका दिल पत्थर उनका पत्थर ही रहेगा।
दुखती रग को छूते ही किस्सों की बाढ़ चली।।

गलती किसीकी भी बख्शी न जाएगी 'उपदेश'।
जेन-जी के फरमान ने उड़ाई फ़ूलों की तितली।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर