क्या हो?
जब दुनिया मौन हो जाए।
क्या हो?
जब लेखक लिखना छोड़ दे,
जब गायक गाना छोड़ दे,
और जब श्रोता सुनना छोड़ दे।।
क्या हो?
जब ज्यादा बोलने वाला बोले ही नहीं,
ज्यादा हंसने वाला हंसे ही नहीं,
और मुस्कुराने वाला मुस्कुराएंँ ही नहीं।।
क्या हो?
जब प्रकृति अपना रुख बदल ले,
सूरज ठंडा पड़ जाए और चंद्रमा तपने लगे,
रात रोशन हो ओर दिन अंधेरा हो जाए।।
क्या हो?
जब सज्जन अपने गुणों को भूल जाए,
ज्ञानी अपने ज्ञान को भूल जाए,
और मानव अपनी मानवता को भूल जाए।।
तब.....दुनिया मौन हो जाए।
तब.....प्रकृति मौन हो जाए।
तब.....मानव मौन हो जाए।।
- रुचिका सिरोठा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X