आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो दौर फिरंगियों का, हमे याद रहेगा।

                
                                                         
                            वो दौर फिरंगियों का, हमे याद रहेगा।
                                                                 
                            
अब आजाद है भारत, आजाद रहेगा।।

हर हाल में , तिरंगे तेरा ये मान रहेगा।
हिमालय तुझपे हमें अभिमान रहेगा।।

शहीदों की जलती चिता की ज्वाला।
याद , हर शहीद का बलिदान रहेगा।।

अस्मिता को अपनी, मिटने नहीं देंगे।
युगों-युगों तक, देश जिंदाबाद रहेगा।।
अब आजाद है भारत-----------------।

बापू की अहिंसा,नेहरू के साहस का।
हम ध्यान रखेंगे, राम के वनवास का।।

शांति की डगर , हम ना छोड़ेंगे कभी।
भाईचारा है सार, अपने इतिहास का।।

ऐसे भारत का संकल्प ले लिया हमने।
जहां पर , ना कोई दंगा-फसाद रहेगा।।
अब आजाद है भारत ------------------।

आने पायेगा ना अब यहां रावण कोई।
यूं मिलकर छेड़ेंगे , हम ऐसा रण कोई।।

आंख उठाकर कोई बुरी नजर डाल दे।
सपनों में भी ना होगा ऐसा क्षण कोई।।

भारत मां पर लुटा दे , जो प्राण अपने।
ये देश , ऐसे जवानों से आबाद रहेगा।।
अब आजाद है भारत-------------------।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर