आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: सरित और द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता- न आद्यन्त मेरा

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- सरित, जिसका अर्थ है-  सरिता (नदी)। प्रस्तुत है द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता-  न आद्यन्त मेरा
                                                                 
                            

समय की सरित में लिये नाव तन की
चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

न है ज्ञात मुझको कि कब से चला हूँ
कहाँ से चला हूँ, पहुँचना कहाँ है;
न है ज्ञात यह भी कि जिस धार में मैं
चला, आदि औ’ अंत उसका कहाँ है।

मगर नाव खेता हुआ मैं निरन्तर
चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ॥

हुई शीर्ण यदि नाव है एक, तो ले
नयी दूसरी नाव पड़ा हूँ उसी क्षण;
उसे भी दिया त्याग, देखा कि जब वह
हुई जीर्ण औ’ शीर्ण, जर्जर-पुरातन।

इसी भाँति अविरल नये रूप धरता
चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

मिले गर्त गहरे, मिली आँधियाँ भी
मुझे नाव खेते इसी धार में हैं;
मगर बढ़ स्वयं उर्मियों ने इसी की
लगाया मुझे वक्ष से प्यार में है।

यही जिन्दगी है जिसे गुनगुनाता
चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

नहीं एक मैं चल रहा इस सरित में
सभी सृष्टि ही इस तरह चल रही हैं,
किसी ज्योति के जगमगाते दीयों से
भरी थाल-सी तैरती लग रही है।

उसी थाल का मैं दीया एक चलता
बला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

अजन्मा, नहीं मानता जन्म को मैं
अमर हूँ, नहीं मानता मृत्यु को भी;
प्रकृति के विविध तत्व मिल, धर विविध रूप
हैं रच रहे खेल सारा स्वयं ही।

उसी खेल को खेलता मुस्कराता
चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

न बहना रुकेगा समय की सरित का
न मैं ही रुकूँगा, न नौका रुकेगी;
भरी विश्व में शक्ति अक्षय-अनश्वर
न जिससे कभी सृष्टि की गति रुकेगी।

‘अहं ब्रह्म’ ‘सत् चित्’ न आद्यन्त मेरा
चला आ रहा हूँ, चला जा रहा हूँ।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर