क्या जुर्म हमारा है बता क्यूँ नहीं देते
मुजरिम हैं अगर हम तो सज़ा क्यूँ नहीं देते
क्या जल्वा-ए-मअ'नी है दिखा क्यूँ नहीं देते
दीवार-ए-हिजाबात गिरा क्यूँ नहीं देते
तुम को तो बड़ा नाज़-ए-मसीहाई था यारो
बीमार है हर शख़्स दवा क्यूँ नहीं देते
किस दश्त में गुम हो गए अहबाब हमारे
हम कान लगाए हैं सदा क्यूँ नहीं देते
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X