आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कलीम आजिज़: अब तो कुछ फ़ैसला कर जाने को जी चाहे है

kaleem aajiz famous ghazal koo e qatil magar jane ko ji chahe hai
                
                                                         
                            


कू-ए-क़ातिल है मगर जाने को जी चाहे है
अब तो कुछ फ़ैसला कर जाने को जी चाहे है

लोग अपने दर-ओ-दीवार से होशियार रहें
आज दीवाने का घर जाने को जी चाहे है

दर्द ऐसा है कि जी चाहे है ज़िंदा रहिए
ज़िंदगी ऐसी कि मर जाने को जी चाहे है

दिल को ज़ख़्मों के सिवा कुछ न दिया फूलों ने
अब तो काँटों में उतर जाने को जी चाहे है

छाँव वा'दों की है बस धोका ही धोका ऐ दिल
मत ठहर गरचे ठहर जाने को जी चाहे है

ज़िंदगी में है वो उलझन कि परेशाँ हो कर
ज़ुल्फ़ की तरह बिखर जाने को जी चाहे है

क़त्ल करने की अदा भी हसीं क़ातिल भी हसीं
न भी मरना हो तो मर जाने को जी चाहे है

जी ये चाहे है कि पूछूँ कभी उन ज़ुल्फ़ों से
क्या तुम्हारा भी सँवर जाने को जी चाहे है

रसन-ओ-दार इधर काकुल-ओ-रुख़्सार उधर
दिल बता तेरा किधर जाने को जी चाहे है
 

एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर