आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माधव कौशिक : कहने वाले मन की बातें कह देते हैं आँखों से

उर्दू अदब
                
                                                         
                            सन्नाटे में डूब गया जो दर्द अगर सन्नाटे का
                                                                 
                            
खामोशी से क़ट जाएगा यार सफर सन्नाटे का।

कहने वाले मन की बातें कह देते हैं आँखों से,
सुनने वाले सुन लेते हैं शोर मगर सन्नाटे का।

गाँवों की कच्ची खपरैलें नाच रही हैं मस्ती में,
अब भी भूखी चौपालों पर नहीं असर सन्नाटे का।

युगों-युगों से पूछ रहा हूँ कोई मुझे बताए तो,
किसने सीने पर रखा है यह पत्थर सन्नाटे का।

ऊँची आवाज़ों से कह दो बात करें तो चुपके से,
चुपके से आवाजों में घुसता है हर खंजर सन्नाटे का।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर