आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: आप से झुक के जो मिलता होगा

उर्दू अदब
                
                                                         
                            आप से झुक के जो मिलता होगा
                                                                 
                            
उस का क़द आप से ऊँचा होगा

नुक्ता-चीनों पे जो हँसता होगा
उस को अपने पे भरोसा होगा

वो जो वीरान फिरा करता है
उस के सर में कोई सहरा होगा

तुम न समझोगे मिरी बात मगर
सोचने वाला समझता होगा

वो जो मरने पे तुला है 'अख़्तर'
उस ने जी कर भी तो देखा होगा

~ वकील अख़्तर

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

18 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर