आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अशोक अंजुम:  यूं तो सारे ही अपने हैं लेकिन है परिवार अलग !

उर्दू अदब
                
                                                         
                            खाना- पीना, हंसी-ठिठोली , सारा कारोबार अलग !
                                                                 
                            
जाने क्या-क्या कर देती है आँगन की दीवार अलग !

सारे भाई, मां-बापू भी कहने को संग रहते हैं
यूं तो सारे ही अपने हैं लेकिन है परिवार अलग!

पहले इक छत के ही नीचे कितने उत्सव होते थे,
सारी ख़ुशियाँ पता न था यूँ कर देगा बाज़ार अलग !

पत्नी, बहन, भाभियाँ, ताई, चाची, बुआ, मौसीजी
सारे रिश्ते एक तरफ़ हैं लेकिन माँ का प्यार अलग !

कैसे तेरे-मेरे रिश्ते को मंज़िल मिल सकती थी
कुछ तेरी रफ़्तार अलग थी, कुछ मेरी रफ़्तार अलग !

जाने कितनी देर तलक दिल बदहवास-सा रहता है
तेरे सब इकरार अलग हैं, लेकिन इक इनकार अलग !

अब पलटेंगे, अब पलटेंगे, जब-जब ऐसा सोचा है
'अंजुम जी' अपना अन्दाजा होता है हर बार अलग !

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

20 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर