तुझे उस गली से ही जाना पड़ेगा
के जिस रास्ते में ज़माना पड़ेगा
तू सच्चा है इतना ही काफी नहीं है
तुझे करके साबित दिखाना पड़ेगा
कभी रोशनी तुझको चुभने लगेगी
कभी ख़ुद दिए को बुझाना पड़ेगा
उठाया है जिसने मेरा सर जहाँ में
ये सर उसके आगे झुकाना पड़ेगा
तू जिसकी नज़र से बचाएगा ख़ुद को
उसी की नज़र में ही आना पड़ेगा
जहाँ आग बरसेगी ओले गिरेंगे
तुझे घर वहीं पर बनाना पड़ेगा
मुदावा नहीं दिल लगाने से बेहतर
किसी दिन तुम्हें दिल लगाना पड़ेगा
साभार: श्रवण कुमार की फेसबुक वाल से
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
कमेंट
कमेंट X