आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गैब्रिएल गैडफ्लाईं: नक्शा देखने से मुझे क्यों नफ़रत है...

Gabirel gadfly poetry on map
                
                                                         
                            
मैंने अपनी किचन टेबल के ऊपर
फैला रखा है एक नक्शा
और एक ऊँगली वहाँ रखता हूँ
तुम जहाँ हो
और दूसरी वहाँ मैं जहाँ हूँ।

दोनों उँगलियों के बीच का फ़ासला 
महज़ कुछ इंच का, इतना कम
कि मुझे छू सकती हैं तुम्हारी साँसें।
मैं थोड़ा-सा फैलाऊँ
तो अपनी उँगलियाँ फिरा सकता हूँ
तुम्हारे माथे की हर लट में,
जब चाहूँ सहला सकता हूँ तुम्हारे होठ
बगैर यहाँ से हिले-डुले।

नक्शे के एक कोने पर
बना हुआ है दूरी की माप का निशान...
एक इंच होते हैं सौ मील के बराबर
जिनके बीच सड़कें, नदियाँ और दरख़्त पड़ते हैं...
यह निशान बार-बार याद दिलाता है
कि तुम कहाँ हो इस नक्शे पर
और मैं कहाँ हूँ,
हम दोनों के बीच
इंच भर का तो फ़ासला है। 

अनुवाद- यादवेन्द्र पांडेय
साभार- नया ज्ञानोदय
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर