आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैथिलीशरण गुप्त: संसार नाट्यालय है विचित्र, बने यहाँ हैं हम पात्र मित्र!

maithilisharan gupt famous hindi kavita sansaar natyalaya hai vichitra
                
                                                         
                            

संसार नाट्यालय है विचित्र,
बने यहाँ हैं हम पात्र मित्र!
रिझा सके जो प्रभु का न चित्त,
तो लाभ क्या है अपने निमित्त?

संसार है रात्रि-नभोपमान,
मनुष्य तारा-गण के समान।
प्रकाश जो व्यक्त न नाम का है,
होना हमारा किस काम का है?

कर्तव्यता की कृषि का निकेत,
संसार है एक विशाल खेत।
बोता यहाँ जो जन बीज जैसा,
होता उसे है फल लाभ वैसा॥

संसार है एक गंभीर कूप,
भरा हुआ है जल मोद-रूप।
होगा यहाँ सद्गुण जो न पास,
कहो बुझेगी किस भाँति प्यास?

संसार युद्ध-स्थल है कठोर,
हैं लोभ-मोहादिक शत्रु घोर।
विवेक-रूपी बल जो नहीं है,
तो हार ही हार सभी कहीं है॥

संसार है एक अरण्य-भारी,
हुए जहाँ हैं हम मार्गचारी।
जो कर्म रूपी न कुठार होगा,
तो कौन निष्कंटक पार होगा॥

संसार है एक समुद्र मानों,
इसे महा दुस्तर-दीर्घ जानों।
न धर्म-नौका-अवलंब होगा,
तो डूबने में न विलंब होगा॥

समुक्ति-रूपी फल का विशाल,
संसार है एक रसाल शाल।
अनुन्नतात्मा जन जो यहाँ है,
रक्खी फल-प्राप्ति उसे कहाँ है?

संसार है एक कुटुंब भारी,
है बंधु संपूर्ण शरीरधारी।
देखो, मिटै आपस का न मेल,
बना बनाया बिगड़े न खेल॥ 
 

8 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर