आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: एक सूनी नाव तट पर लौट आई

sarveshwar dayal saxena famous hindi kavita ek sooni naav
                
                                                         
                            

एक सूनी नाव
तट पर लौट आई।
रोशनी राख-सी
जल में घुली, बह गई,
बंद अधरों से कथा
सिमटी नदी कह गई,
रेत प्यासी
नयन भर लाई।
भीगते अवसाद से
हवा श्लथ हो गई
हथेली की रेख काँपी
लहर-सी खो गई
मौन छाया
कहीं उतराई।
स्वर नहीं,
चित्र भी बहकर
गए लग कहीं,
स्याह पड़ते हुए जल में
रात खोई-सी
उभर आई।
एक सूनी नाव
तट पर लौट आई।
 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
                                                                 
                            

                                                                 
                            
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर