आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पूरी कायनात लिख आया हूँ

                
                                                         
                            कौन करेगा प्यार यहाँ,
                                                                 
                            
मैं ग़ज़ल लिख आया हूँ,
प्रेम न जाने कोई शायद,
मैं प्रेमी बन आया हूँ।
निगाह कम है,
ज़रा कम बोलता हूँ,
हँस-हँस के मैं हर दर्द को तोलता हूँ।
दिल का दर्द छुपाकर,
बस मुस्कुराता हूँ,
जो कह न सका लफ़्ज़ों से,
वो पन्नों पर बिखेर आता हूँ।
वो समझते हैं मैं खामोश हूँ,
बस एक अनकहा सा साज़ हूँ,
पर मैं तो उनके नाम पूरी कायनात लिख आया हूँ।
इश्क़ की इन अंजान राहों में,
अब ढूँढता नहीं किसी का साथ,
खुद ही मुसाफ़िर हूँ अपना,
और खुद ही अपनी राह।
खामोशी ही अब मेरी,
सबसे सच्ची हमराज़ है,
तुमने तो सिर्फ हँसी देखी,
मैंने तो हर अश्क में भी देखा एक साज़ है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर